logo

JPM Local Media News Reporter : ..... इंदौर निगम अमले ने की 55 से अधिक मांस विक्रेताओं पर कार्रवाई

इंदौर नगर निगम अमले ने खुले में मांस-मछली बेचने वालों के
खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। इसके चलते एक ही दिन में
करीब 55 से अधिक मांस विक्रेता दुकानों पर कार्यवाही की गई।
वार्ड 40 में फुटपाथ व खुले में संचालित 44 दुकानें व वार्ड
36 में 3 मटन/चिकन/ मछली विक्रय दुकानों को हटाया गया।
इसके साथ ही जोन 7 देवास नाका चौराहा व आस-पास की
8 मटन/चिकन/ मछली दुकानों पर तालाबंदी की गई। ज्ञात रहे
कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद नगर निगम महापौर पुष्यमित्र
भार्गव ने भी कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। इसके चलते मांस
विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

3
1404 views